ITI: रेवाड़ी आईटीआई में 11 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन, यह रहेगा समय

By Sahab Ram
On: September 9, 2023 5:31 PM
Follow Us:

ITI: रेवाड़ी जिले की राजकीय आईटीआई (ITI) रेवाड़ी में सोमवार 11 सितंबर को 10 बजे से प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस रोजगार मेले में बावल, धारूहेड़ा, मानेसर से लगभग 40 कंपनियां हिस्सा ले रही है।

लगभग 1500 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

इन कंपनियों के माध्यम से लगभग 1500 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिले का हर बेरोजगार बच्चा जिसने आईटीआई (ITI) , पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा,स्नातकोत्तर कर रखा है वो सभी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में एक ही स्थान पर छात्र -छात्राओं को अनेक कंपनियों में साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा।

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

रोजगार मेले का समय

अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले सभी बच्चे अपना रिज्यूम बनवाकर साथ लाएं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से रोजगार मेले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी व दिन भर जारी रहेगी। प्रतिभागियों के पास अपनी मनपसंद कंपनी चुनने का विकल्प रहेगा जिसमे वो अपनी योग्यता के अनुसार कार्य देख सकते हैं।

 

Jobs 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली डाक विभाग में इन पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Jobs 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली डाक विभाग में इन पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now