मानवाधिकार आयोगों से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निपटान पर जोर, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 8:50 PM
Follow Us:

हिसार, 24 जुलाई।
 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, हरियाणा मानवाधिकार आयोग, हरियाणा महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग तथा अनुसूचित जाति आयोग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटान के लिए जिला स्तर पर समीक्षा बैठक उपायुक्त महेंद्र पाल  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न आयोगों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते  हुए अधिकारियों से प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली गई। साथ ही सभी मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों से संबंधित संपूर्ण रिकॉर्ड अपडेट करें। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण तथा अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment