जून माह में पात्र बीपीएल परिवारों को मिलेगा रियायती फोर्टिफाइड सरसों तेल : डीसी आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 3:00 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 21 मई।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जून-2026 माह के लिए पात्र बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को रियायती दरों पर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से फोर्टिफाइड सरसों तेल वितरित किया जाएगा।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र बीपीएल/एएवाई परिवार को प्रतिमाह दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। एक लीटर तेल 30 रुपये तथा दो लीटर तेल 100 रुपये की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलेवार आवंटन हैफेड तथा हर-हित (एचएआईसीएल) के बीच आपसी सहमति से निर्धारित किया गया है और संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि हैफेड एवं हर-हित (एचएआईसीएल) द्वारा प्रत्येक माह फोर्टिफाइड सरसों तेल कॉन्फेड के फोकल प्वाइंट पर उपलब्ध कराया जाएगा। तेल की प्रत्येक बोतल एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप होगी तथा उस पर “Not for Sale – For PDS Only” अंकित किया जाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी बोतलें पूरी तरह सीलबंद एवं लीकेज-प्रूफ होंगी, ताकि वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि जून माह की आपूर्ति के लिए तेल की डिलीवरी 20 से 30 मई के बीच कॉन्फेड फोकल प्वाइंट तक सुनिश्चित की जाए, ताकि उचित मूल्य की दुकानों तक समय पर डोर-स्टेप डिलीवरी कर 01 जून से वितरण प्रक्रिया शुरू की जा सके। कॉन्फेड द्वारा परिवहन ठेकेदारों के माध्यम से सभी फेयर प्राइस शॉप्स तक तेल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराया गया फोर्टिफाइड सरसों तेल गुणवत्ता एवं मात्रा नियंत्रण समिति द्वारा जांच के उपरांत ही स्वीकार किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर तेल के नमूनों की लैब टेस्टिंग भी कराई जाएगी तथा एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने बताया कि प्रत्येक बोतल पर निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, पोषण संबंधी जानकारी तथा “हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु आपूर्ति” संबंधी विवरण अंकित होना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल आपूर्ति में 5 प्रतिशत तेल एक लीटर बोतलों में तथा 95 प्रतिशत तेल दो लीटर बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संबंधित सभी एजेंसियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जून 2026 के लिए फोर्टिफाइड सरसों तेल की आपूर्ति एवं वितरण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment