सड़को के बीच आने वाले खंभे स्वयं हटाएगा बिजली वितरण निगम : पी. सी. मीणा

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 12:16 PM
Follow Us:

आमजनों की समस्याओं के समाधान व सुरक्षा के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रतिबद्ध है। आमतौर पर देखा गया है कि सड़को के निर्माण या चौड़ीकरण के कारण बिजली के खंभे सड़क के बीच में आ जाते हैं। सड़क निर्माण करने वाली सरकारी अथवा निजी एजेंसियों द्वारा इन खंभों को स्थानांतरित करने में अक्सर देरी हो जाती है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सड़को के निर्माण या चौड़ीकरण के कारण सड़क के बीच आने वाले ऐसे बिजली के खंभों को 30 अप्रैल, 2022 तक स्वयं स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक पी. सी. मीणा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि खंभों के स्थानांतरण में आने वाली लागत के बारे में सड़क निर्माण करने वाली सरकारी अथवा निजी एजेंसियों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। यदि ऐसी सरकारी अथवा निजी एजेंसियां खंभों को स्थानांतरित करने में आने वाली लागत को बिजली निगम के पास जमा नहीं करवाती हैं, तो दो महीने बाद बिजली निगम द्वारा इस लागत को उनके बिजली बिल में जोड़कर भेज दिया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में अनेकों सड़को के चौड़ीकरण के निर्माण कार्य चल हो रहे हैं और उन सभी सड़को के बीच में आने वाले खंभों को शीघ्र ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment