Haryana: हरियाणा में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया लाइव में लगाए परिवार पर आरोप

By Sahab Ram
On: March 8, 2026 10:57 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली–हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर शनिवार दोपहर एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था, जिसमें उसने अपने परिवार के कुछ सदस्यों पर जमीन विवाद और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन के सामने अचानक आ गया व्यक्ति

जानकारी के अनुसार अबूबशहर ढाणी निवासी सतपाल सिवर ने गांव लोहगढ़ अबूबशहर के पास बंद पड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक यह कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनूपगढ़ से बठिंडा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 04772 जब डबवाली–बठिंडा रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर 50/14-15 के पास पहुंची, तो सतपाल अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन चालक पृथ्वीराज ने तुरंत ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक सतपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रणवीर सिंह ओपीडी में लगा रक्तदान शिविर, सुरक्षा कर्मी योगेश कौशिक ने 71वीं बार किया रक्तदान

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस

घटना की जानकारी ट्रैकमैन हरि सिंह मीणा ने जीआरपी चौकी मंडी डबवाली को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपमंडल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है।

सोशल मीडिया लाइव में लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार आत्महत्या से पहले सतपाल सिवर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर जमीन को लेकर विवाद और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि पारिवारिक विवाद के कारण वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे।

समाधान शिविर की शिकायतों के निपटान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीसी साहिल गुप्ता

वीडियो और बयानों की जांच में जुटी पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 15 मई को सिरसा से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment