हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 8:41 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 10 जून-  हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास रंग लाएं हैं और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। अनेक कम्पनियां जहां अपने प्लांट लगाने के लिए हरियाणा को तरजीह दे रही हैं, वहीं 1.10 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं जिनसे प्रदेश में न केवल निवेश बढा है बल्कि युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर भी खुलें हैं।

इस बारे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के सह-अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें भूमि आवंटन से लेकर विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श कर मंजूरी दी गई। ईईसी बैठक में सोहना, बावल, बरही और धाठेड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में 36 एकड़ से अधिक भूमि के आवंटन को मंजूरी दी गई।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें  देश व विदेश के उद्योग समूहों ने भाग लिया और हरियाणा में निवेश की सहमति जताई। मात्र एक सप्ताह में ही निगम द्वारा सात प्रमुख कंपनियों को औद्योगिक भूमि आवंटित कर तेज एवं प्रभावी शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 1,315.70 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 5,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। स्वीकृत परियोजनाओं में ट्रॉनटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का 790 करोड़ रुपये का मेगा निवेश, ओरिएंट फैशन एक्सपोटर््स द्वारा 51.50 करोड़ रुपए,  बोलहॉफ फास्टनिंग द्वारा 116.06 करोड़ रुपए, मैककोर इंडस्ट्रीज द्वारा 45.47 करोड़ रुपए, पारस पॉलिमर्स द्वारा 170 करोड़ रुपए, रिचाको एक्सपोर्ट्स द्वारा 92.97 करोड़ रुपए सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों की परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेशकों को पारदर्शी, त्वरित और भरोसेमंद औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेश सम्मेलन के कुछ ही दिनों के भीतर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होना इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा में ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ केवल नीतिगत घोषणा नहीं, बल्कि प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने विश्वास जताया कि इन निवेशों से हरियाणा की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और मजबूत होगी तथा राज्य देश के अग्रणी विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव, उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ यश गर्ग, शहरी संपदा हरियाणा के निदेशक डॉ अमित खत्री, हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक सुशील सारवन भी मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment