शिक्षा विभाग आधार नामांकन में लाएं तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 1:36 PM
Follow Us:

भिवानी, 18 जुलाई।    लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी ने आधार नामांकन, आधार अपडेट, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तथा दस्तावेज सत्यापन कार्यों की विभाग अनुसार समीक्षा की गई।
  बैठक में एडीसी ने सभी विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आधार नामांकन एवं अपडेट कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर हर हाल में पूरा किए जाएं। उन्होंने कहा कि आधार से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर लक्ष्य समय पर पूरा करें।
 समीक्षा के दौरान एडीसी ने शिक्षा विभाग में आधार नामांकन की तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र विद्यार्थियों का आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शीघ्र पूरा कराया जाए। इसके लिए विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आधार नामांकन या बायोमेट्रिक अपडेट से वंचित न रहे।
 एडीसी ने कहा कि बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट और दस्तावेज सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों और नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तहसीलदार जयवीर, जिला कल्याण अधिकारी देवेन्द्र और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment