ई-श्रमिक पंजीकरण की तारीख बढ़ाई, जल्द करें आवेदन

By Sahab Ram
On: January 10, 2022 2:02 PM
Follow Us:

ई-श्रमिक पंजीकरण की तारीख बढ़ाई, जल्द करें आवेदन

सरकार ने ई-श्रमिक कार्ड बनाने के प्रति श्रमिकों व असंगठित कामगारों के उत्साह को देखते हुए इसकी अंतिम तिथि को आगामी 15 जनवरी तक बढ़ा दिया है। जिला में असंगठित क्षेत्र के जो श्रमिक पंजीकरण अभियान में रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित रह गए थे, वे श्रमिक 15 जनवरी तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय स्तर पर डेटा एकत्र करने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सभी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिकों के ई-श्रमिक कार्ड बनाये जा रहे हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

उन्होंने कहा कि योजना के तहत मनरेगा, मिड डे मील, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर, रेहड़ी-फड़ी वाले, दूध बेचने वाले, मछुवारे, प्रवासी मजदूर, दुकानदारों व अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते है। यह कार्ड ऐसे सभी क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिकों के बन सकते हैं जिनका कहीं ईपीएफ व पीएफ आदि न कटता हो तथा वे आयकर दाता न हो। ऐसे पात्र श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर 15 जनवरी तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि ई-श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्डधारक के परिजनों को दुर्घटना में हुई मौत अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख का अनुदान दिया जाता है। पंजीकरण के लिए ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कामगार स्वयं भी ई-श्रम डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी सेवा केंद्रों पर भी जाकर मुफ्त में पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि असंगठित कामगारों के ई-श्रमिक कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा। पीएमएसबीवाई के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा तथा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई-श्रमिक कार्ड के द्वारा किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में आसानी होगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment