लघु सचिवालय, फरीदाबाद स्थित फोटोस्टेट बूथों हेतु ई-नीलामी निविदाएं आमंत्रित: डीसी आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 21, 2026 10:07 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 21 जुलाई।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में फोटोस्टेट बूथों के लिए (01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) ई-नीलामी निविदाएं निम्न शर्तों के तहत आमंत्रित हैं। उपरोक्त ई-नीलामी पंजीकरण के लिए दिनांक 21 जुलाई 2026 से (https://eauction.gov.in) पर उपलब्ध है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति ई-नीलामी में भाग लेना चाहता है तो वह इस निर्धारित रिजर्व प्राइस से ऊपर निविदा लगा सकता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

फोटोस्टेट बूथों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 (01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) निविदाएं निम्न प्रकार से हैं:-
बूथ न 2(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 203459, बूथ न 3 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 156700, बूथ 5 (विधवा श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 171232, बूथ 6(विकलांग श्रेणी) के लिए रिज़र्व बोली की राशि 135936, फोटोस्टेट बूथों के लिए ₹15,000/- बतौर जमानत राशि ई-नीलामी के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जिला नजारत शाखा में जमा करनी होगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

निविदा की शर्तें:-
निविदाएं भरने वाली फर्म/ठेकेदार को अपना रिहायशी प्रमाण पत्र व पैन कार्ड जमा करना होगा। निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के विरुद्ध कोई सरकारी राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार के खिलाफ कोई अभियोग/विवाद किसी थाना/न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) निविदाएं भरने वाली किसी भी फर्म/ठेकेदार हरियाणा में किसी भी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होनी चाहिए। (स्वघोषणा पत्र के साथ) फोटोस्टेट बूथों के लिए किराए का निर्धारण ठेका आवंटन की तिथि से बोली राशि के आधार पर लिया जाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment