विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष को सुनाई खरी -खरी

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 12:23 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ , 27 अप्रैल- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां आख़िर महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती , जबकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए बिल पर अपने विचार व्यक्त कर रही थी।

आरती सिंह राव ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को रोक कर महिलाओं का अपमान किया है। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया।

आरती राव ने कहा कि नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक काल में भी महिलाएं समाज में अपनी काबिलियत से कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं हैं। आज महिलाएं डॉक्टर , मेडिसिन, चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष विज्ञान और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं बल्कि कई क्षेत्रों में तो उनसे भी आगे हैं।

आज जब देश की बेटियां स्टार्टअप्स चलाती हैं या वैज्ञानिक बनती हैं, तो वे केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करती हैं। हमें ऐसी होनहार महिलाओं पर गर्व है। नारी पूरे समाज और परिवार की नींव है। एक शिक्षित और सम्मानित नारी एक पूरे परिवार को शिक्षित और संस्कारित करती है जिससे एक मजबूत परिवार और  राष्ट्र का निर्माण होता  है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से नारी उत्थान शुरू किया। इसके बाद ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, उज्ज्वला योजना’, जन धन योजना” ‘मुद्रा योजना’ से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। इसके साथ ही महिलाओं के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन, सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी और देश के सशस्त्र बलों ने एन.डी.ए में महिलाओं को दाखिला देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार भी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। ‘लखपति दीदी’ व ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ जैसी पहलें बहन-बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिये जा रहे हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा मातृत्व मृत्यु अनुपात में भारी कमी आई है। हरियाणा का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 89 प्रति लाख जीवित जन्म है , जो कि पिछले साल से 25 अंक कम हैं।  इस उपलब्धि पर भारत सरकार की तरफ से प्रदेश को 150 करोड़ रुपए मिले हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने नारियों के मान-सम्मान का जो अभियान पिछले 12 वर्षों से चलाया हुआ है, वह अब “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” तक पहुंच गया है। वर्ष 2023 में संसद में पारित यह कानून वर्ष 2034 में लागू होना था। लेकिन, प्रधानमंत्री जी ने इसे वर्ष 2029 में ही लागू करने के उद्देश्य से कुछ दिन पहले  16 से  18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया। इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का विधेयक लाया गया।

लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को निजी स्वार्थों की भेंट चढ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों ने बहानों और गलत बातों को फैलाकर इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की। कोई धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कर रहा है, तो कोई क्षेत्रीय असंतुलन का मुद्दा उठाकर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह सब केवल राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता पाने की सोच का हिस्सा है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment