प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के नए आयाम स्थापित किए :- पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर

By Sahab Ram
On: June 13, 2026 4:22 PM
Follow Us:


रोहतक, 13 जून। प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। देश की जनता ने वर्ष 2014 में राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी को नेतृत्व का अवसर दिया था और पिछले 12 वर्षों में नए भारत की मजबूत नींव रखी गई है।
वर्तमान केंद्र सरकार के सत्ता में 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में प्रदेशभर में चलाये जा रहे व्यापक प्रचार अभियान के तहत स्थानीय कैनाल विश्राम गृह में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने केंद्र सरकार की गत 12 वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में और अधिक मजबूत स्थान प्राप्त करेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, विकास बंसल एवं कुलविंदर सिक्का एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटाकर देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक विपक्ष यह दावा करता रहा कि इन प्रावधानों को हटाने से देश में अशांति फैल जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज कश्मीर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और राष्ट्रीय ध्वज गर्व से लहराया जा रहा है।
मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हुआ। इसके साथ ही तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को समाप्त कर महिलाओं को सम्मान और अधिकार प्रदान किए गए। वक्फ संशोधन कानून के माध्यम से भी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लोगों को 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मेडिकल कॉलेजों, एम्स संस्थानों और नर्सिंग कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से प्रवासी श्रमिकों को भी सुविधा मिली है। महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता आई है। ऑनलाइन भुगतान, डीबीटी, यूपीआई और डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों का जीवन आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहा है। रोहतक से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर की पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए अनेक प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं। नए जलाशयों के निर्माण और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
बॉक्स:-
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुआ व्यवस्था परिवर्तन :- रामचंद्र जांगड़ा
इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक और संरचनात्मक सुधार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू कर न्याय व्यवस्था को अधिक आधुनिक और जनोन्मुख बनाया गया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है तथा गरीब लोगों तक योजनाओं का सीधा व पूर्ण लाभ पहुंच रहा है।
रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि विकास के लिए ऊर्जा, परिवहन और कानून व्यवस्था तीन प्रमुख आधार हैं। केंद्र सरकार ने इन तीनों क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए हैं। देशभर में आधुनिक रेलवे स्टेशन, वंदे भारत ट्रेनें, एक्सप्रेस-वे, ग्रीन हाईवे और हवाई अड्डों का तेजी से विकास हुआ है। सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद वहां विकास को नई गति मिली है। चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का निर्माण और कश्मीर को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ना ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक सडक़ और आधारभूत ढांचे का विकास कर सेना की क्षमता को मजबूत किया गया है। केंद्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सडक़, पुल एवं सैन्य आधारभूत संरचना को मजबूत किया है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से पड़ोसी देशों में उत्पीडऩ का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त किया गया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध करा रही है। कृषि उपकरणों, बीजों और अन्य संसाधनों पर सब्सिडी देकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को मातृभाषा में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढऩे का अवसर मिला है। ऑनलाइन सेवाओं, डीबीटी और यूपीआई जैसी व्यवस्थाओं ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की हैं।
पूर्व सांसद रामंचद्र जांगड़ा ने कहा कि तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के कारण पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा अधिक प्रभावी ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है तथा बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से मातृभाषा में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देकर ग्रामीण एवं साधारण परिवारों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भाषा संबंधी बाधाएं कम हुई हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment