ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

By Sahab Ram
On: April 30, 2026 12:24 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। देश की नन्ही योग प्रतिभा वान्या शर्मा ने एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया, जो भव्य सिक्स सिग्मा अवॉर्ड्स 2026 समारोह में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि कम उम्र में उनकी असाधारण मेहनत, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस खास पल को और भी यादगार बनाया दिग्गज अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना Hema Malini ने, जिनके कर-कमलों से वान्या शर्मा को यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह क्षण समारोह का सबसे प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण पल बन गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

इस भव्य आयोजन में कई प्रसिद्ध हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें Kailash Kher, Rajpal Yadav, Ganesh Acharya, Daler Mehndi, Jaya Prada और Sudha Chandran सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

वान्या शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

वान्या शर्मा आज हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने सपनों को सच करने का हौसला रखता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment