सेक्टर-9 व 9ए में 19.35 करोड़ की लागत से ड्रेनेज प्रोजेक्ट, जलभराव से मिलेगी राहत

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 4:56 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 30 अप्रैल।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नागरिकों को पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, और हरियाणा सरकार इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को सेक्टर-9 व 9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजनाओं तथा गांव धनकोट स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 6 में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका, सम्बंधित वार्ड के पार्षद नरेश कटारिया और सतपाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

राव ने कहा कि सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली व्यवस्था और सड़कों के निर्माण व रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को सुविधा और सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से न केवल आमजन का जीवन आसान होता है, बल्कि प्रदेश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलती है।

*सेक्टर-9 व 9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजनाओं का शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी राहत*

कैबिनेट मंत्री द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-9 एवं सेक्टर-9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सेक्टर-9 में लगभग 14.5 किलोमीटर तथा सेक्टर-9ए में करीब 11.4 किलोमीटर लंबाई में ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे आंतरिक सड़कों और मुख्य मार्गों पर वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इन कार्यों पर कुल लगभग 19.35 करोड़ रुपये  की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर- 9 एवं 9ए क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डिस्पोजल सिस्टम (सम्पवेल आदि) का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान पानी का सुचारू निकास सुनिश्चित होगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

*धनकोट में 4.53 करोड़ की लागत से जल आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत*

ग्राम धनकोट में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

 जिस पर लगभग 4.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत नई डीआई पाइपलाइन डालने के साथ पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जाएगा, ताकि पेयजल की आपूर्ति बेहतर, नियमित और पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा सके। कार्य पूर्ण होने के बाद गांव के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment