रोहतक की सहकारी चीनी मिल में तैयार की जा रही ‘‘ईखशु शुगर’’ की छोटी पैंकिंग्स को उतारा मार्किट में

By Sahab Ram
On: August 20, 2020 2:26 PM
Follow Us:

रोहतक की सहकारी चीनी मिल में तैयार की जा रही ‘‘ईखशु शुगर’’ की छोटी पैंकिंग्स को उतारा मार्किट में

प्रदेश  की सहकारी चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए सहकारी चीनी मिलों में चीनी मिल के क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को लगाया जाएगा और इस आशय के लिए पलवल, असंध और महम की सहकारी चीनी मिलों में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को नियुक्त किया जाएगा।  सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर पलवल, असंध और महम की सहकारी चीनी मिलों में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा, जिनके पास चीनी मिलों के संबंध में ज्ञान व अनुभव होगा तथा वे
चीनी मिल को घाटे से उभारने के लिए अपने सुझाव भी देंगेेें, कि किस प्रकार से चीनी मिलों को अपग्रेड करके सुधार किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि यदि इन तीन सहकारी चीनी मिलों में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लगाने से सुधार व अपग्रेडेशन होती है तो इस प्रणाली को अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी अपनाया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि
हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ द्वारा तैयार की गई रिफाइंड शुगर ब्रांड नामत: ‘‘ईखशु शुगर’’ की छोटी पैंकिंग्स को मार्किट में उतार दिया गया है। इस रिफाइंड शुगर की छोटी पैंकिंग्स सैशे (पाउच), एक किलोग्राम व पांच किलोग्राम में बाजार में उपलब्ध होगें। यह रिफाइंड शुगर
रोहतक की सहकारी चीनी मिल में तैयार की जा रही है और इसकी सफलता के बाद रिफाइंड शुगर का उत्पादन गोहाना की सहकारी चीनी मिल में भी किया जाएगा।

डॉ बनवारी लाल ने कहा कि सामान्य शुगर के मुकाबले रिफाइंड शुगर महंगी बिकती है, इसलिए विभिन्न प्रकार की पैंकिंग तैयार की गई हैं। ये रिफाइंड शुगर रेस्टोरेंट, होटल, वीटा बूथ, हैफेड बूथ या आऊटलेट के अलावा शुगर मिलों के साथ-साथ बाजार में भी उपलब्ध होगीं। उन्होंने बताया कि अब छोटी पैंकिग सैशे (पाउच), एक किलोग्राम व पांच किलोग्राम की पैकिंग भी
बाजार में उपलब्ध होगी ताकि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से खरीद सकता है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य सहकारी प्रसंघ द्वारा तैयार की गई रिफाइंड शुगर ब्रांड नामत: ‘‘ईखशु शुगर’’ के दाम अन्य कंपनियों के दामों से कम हैं। अभी बाजार में अन्य कंपनियों की रिफाइंड शुगर का दाम लगभग 42 रूपए प्रति किलोग्राम है, जबकि हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ द्वारा तैयार की जा रही रिफाइंड शुगर का दाम लगभग 38 रूपए प्रति किलोग्राम है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment