चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए बनाए जा रहे है नए-नए उत्पाद: डा बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: July 29, 2021 2:01 PM
Follow Us:

चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए बनाए जा रहे है नए-नए उत्पाद: डा बनवारी लाल

लोग बेझिझक होकर रखें अपनी समस्या: डा. बनवारी लाल

रेवाड़ी : सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि जनता दरबार में हर कोई अपनी समस्या बेझिझक होकर रखें। प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने की दिशा में पहल की जाएगी। मैं जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करुंगा। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके दरवाजे हर वक्त खुले हैं।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने बावल में सुनी लोगों की समस्याएंं

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह बावल में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही उनके समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लोगों ने बिजली, पानी सहित व अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री डॉ बनवारी लाल को समस्याओं से अवगत कराया।

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से जल्द बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से उभारना सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि घाटे से उभारने के लिए नए-नए उत्पाद बनाए जा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर अपने दायित्व का करें निवर्हन: सहकारिता मंत्री

  सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने लोकनिर्माण विश्राम गृह बावल में पौधा लगाकर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान को और आगे बढाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों का पर्यावरण की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व पर्यावरणीय समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर निर्भर हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे नितांत आवश्यक हैं। हमें चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment