विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं: डॉ अरविन्द यादव

By Sahab Ram
On: November 24, 2020 12:04 PM
Follow Us:

विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं: डॉ अरविन्द यादव

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

रेवाडी, 24 नवंबर। हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव ने कहा है कि विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं है, अधिकारी प्रोजैक्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजे ताकि रूके हुए कार्यो को विकास गति दी जा सकें।
  डॉ अरविन्द्र यादव शहर की जनसमस्याओं को लेकर आज लोक निर्माण विश्राम गृह में नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अभय सिंह, नगर पालिका बावल व धारूहेडा सचिव समयपाल, कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, एमई धारूहेड़ा संजय बंसल, एमई बावल सुनील, एम.ई रेवाडी अजय सिक्का व अंकित वशिष्ठ उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर की जनसमस्याओं को त्वरित रूप से समाधान करके आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराएं। शहर की जो सडक़े टूटी हुई है उनको ठीक किया जाएं। डॉ अरविन्द ने मॉडल टाउन में नगर परिषद द्वारा हाल ही में बनाई गई सडक़ की गुणवक्ता के लिए नगर परिषद के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी शहर में सडक़े बनाई जाए वो इसी प्रकार की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएं। उन्होंने शहर में सडको पर लगाई गई स्ट्रीट लाईटों के बारे में कहा कि यह लाईटें अच्छी है लेकिन दिन में भी जलती रहती है, इनकों दिन में बंद रखा जाए ताकि व्यर्थ में बिजली नष्टï न हो।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment