संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत , दहेज़ हत्या का केस दर्ज

By Sahab Ram
On: May 30, 2021 7:19 AM
Follow Us:

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत , दहेज़ हत्या का केस दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत , दहेज़ हत्या का केस दर्ज

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

रेवाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई , परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है , क्योंकि ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ के लिए उनकी बेटी को पड़ताड़ित करते थे , और घटना से पहले बेटी की उसकी माँ से फोन पर बात हो रही थी. इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति –सास सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है .

जानकारी के मुताबिक गाँव रत्नथल की रहने वाली प्रियंका की शादी जनवरी 2017 में नाहड़ के अमित नाम के युवक के साथ की गई थी. मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी के समय भी काफी दान दहेज़ दिया था . लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार गाडी और पैसे देने की मांग कर रहे थे ..और दहेज़ कम देने की बात कहकर उनकी बेटी को भी टॉर्चर किया जाता था . ईद दौरान लड़की काफी समय अपने मायके में भी रही ..जिसके बाद गाँव कि पंचायत में दोनों पक्षों में सहमति बनाकर लड़की को फिर ससुराल भेज दिया था ..

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

शनिवार दोपहर लड़की अपनी माँ से बात कर रही थी ..तभी पीछे से गाली –गलोच की आवाज आने से लगी और लड़के के साथ मारपीट की गई तो फोन कट हो गया ..जिसके बाद शाम करीबन चार बजे उनके पास फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और शव अपस्ताल में रखा हुआ है.  लड़की के पिता और भाई का कहना है कि लड़की के गले पर और पीठ पर चोट के निशान है ..और उन्हें संदेह है कि लड़की की हत्या की गई है .

वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर मृतका के पति अमित , सास सहित तीन लोगों पर दहेज़ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है .  पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है. जिसके बाद साफ़ हो पायेगा की ये हत्या है या फिर आत्महत्या !

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment