अबतक 804 घरों तक पहुँचाया ऑक्सीजन सिलेंडर , जरूरतमंद इस वेबपोर्टल पर करें आवेदन

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 10:18 AM
Follow Us:

अबतक 804 घरों तक पहुँचाया ऑक्सीजन सिलेंडर , जरूरतमंद इस वेबपोर्टल पर करें आवेदन

जरूरतमंद लोगों को वॉलियेंटर व पुलिसकर्मी घर द्वार पर उपलब्ध करवा रहे रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर : डीसी यशेन्द्र सिंह

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 29 मई। कोरोना संकटकाल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके स्वजनों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों को डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।  इसके लिए मरीज या उनके परिजनों को ऑनलाइन पोर्टल Citizen Oxygen Requirement Form – Oxygen Supplyhttp://oxygenhry.in पर आवेदन करना होगा। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व वॉलेटियर द्वारा जरूरतमंद को मांग अनुसार डोर-टू-डोर सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया। पोर्टल पर कुल 1232 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 804 आवेदकों को मांग अनुसार घर द्वारा पर रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जा चके है तथा 423 आवेदन रिजेक्ट किए गए है, 5 को घरों में सप्लाई देने का कार्य जारी है।

  डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि इस संकटकाल में बहुत से कोविड ग्रस्त मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा, अन्य बीमारियों से ग्रस्त बहुत से मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में होम आइसोलेशन में रह रहे ऐसे जरूरतमंद लोगों को उनके घर द्वार पर वॉलेटियरों द्वारा रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मरीज या उसके परिजनों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल पर जरूरतमंद मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा तो उसका आवेदन स्वयंसेवी संस्था और रेडक्रास सोसाइटी दोनों के पास रिफ्लेक्ट होगा। रेडक्रॉस सोसाइटी या स्वयंसेवी संस्था में से कोई भी उक्त आग्रह को स्वीकार करेंगी तो आवेदन करने वाले मरीज के दिए मोबाइल नम्बर पर एक एसएमएस के माध्यम से सूचना पहुँच जाएगी। यदि कोई पोर्टल पर अप्लाई करने में असमर्थ है तो वह जिला रैडक्रास सोसायटी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि आवेदक को आवेदन करने के दौरान आधार नम्बर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो या डॉक्टर की प्रेस्क्रिप्शन भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नम्बर से एक दिन में एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा। जिला रैडक्रास सचिव वाजिद अली ने बताया कि रिफिल ऑक्सीजन सिलेंडर के संदर्भ में 01274-224837 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment