मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में न रहें पीछे, आज ही भरें अपना SIR फॉर्म

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 7:14 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 20 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 24 जुलाई की अंतिम तिथि का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र (SIR Form) जमा नहीं कराया है, वे अंतिम समय का इंतजार न करें और आज ही अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रपत्र जमा करें।

उन्होंने बताया कि आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय रहते फॉर्म जमा करने से यदि किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कमी सामने आती है तो उसका समाधान अंतिम तिथि से पहले किया जा सकेगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मतदाताओं से विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनका सत्यापन निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी देते हुए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में 82.41 प्रतिशत, एनआईटी फरीदाबाद में 73.01 प्रतिशत, बड़खल में 76.47 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 63.33 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.21 प्रतिशत तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 75.34 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उपायुक्त ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को अपना नाम जोड़ना, हटवाना अथवा मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपना दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने दोहराया कि 24 जुलाई के बाद गणना प्रपत्र जमा कराने का अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment