बारिश के मौसम में देरी न करें, 10 जुलाई तक अवश्य जमा करें एन्यूमरेशन फॉर्म : डीसी आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 9, 2026 5:24 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 09 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (एसआईआर)-2026 अभियान जिले में निर्धारित समय-सीमा के अनुसार निरंतर प्रगति पर है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए एक स्वच्छ, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म भरने एवं जमा कराने में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

NEET (UG)-2026 All India Rank-2 Panshul Bansal Calls on Chief Minister

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (एसआईआर)-2026 केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बारिश के मौसम अथवा अन्य किसी कारण से अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने में देरी न करें और 10 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना फॉर्म बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि सत्यापन एवं डिजिटलीकरण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि यद्यपि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है, फिर भी अंतिम दिनों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है। अंतिम समय में तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी मतदाता समय रहते अपना फॉर्म जमा कर इस प्रक्रिया को सहज एवं सुगम बनाने में सहयोग करें।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर समय रहते अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 75 हजार रुपये के तीन चालान कर 36 किलो प्लास्टिक किया जब्त

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment