विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर डीएलएसए द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 8:28 PM
Follow Us:

हिसार, 15 जून।

विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार ने मोक्ष वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

अशोक कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों के तहत उनके अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या अन्याय होता है तो वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर डीएलएसए से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मोक्ष वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया, जहां उन्हें कानूनी परामर्श एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment