जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शुरू

By Sahab Ram
On: July 29, 2026 4:23 PM
Follow Us:

सिरसा,  29 जुलाई।
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है, ये प्रतियोगिताएं 20 अगस्त तक चलेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों में खेल भावना का विकास करना और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाओं का चयन करना है। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, टेनिस, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, हॉकी, नेटबॉल, शतरंज, स्केटिंग, कराटे, भारोत्तोलन, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बेसबॉल, जूडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, तैराकी, योगा, कुश्ती, मुक्केबाजी, शुटिंग, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एईओ केवल कुमार, एईईओ हरवंस, ईएसएचएम हरवंश बराड़, डीपीई विकास खांडी, डीपीई रामेश्वर कुमार, डीपीई रामवीर गोदारा, डीपीई विनोद कुमार तथा पीटीआई सुरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहेगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment