जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने मतदाताओं से की अपील, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में समय रहते प्रपत्र करें जमा

By Sahab Ram
On: July 6, 2026 9:44 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 06 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन-2026) अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। जिन घरों में बीएलओ के भ्रमण के समय मतदाता उपलब्ध नहीं मिल पाए हैं, वे संबंधित बीएलओ से शीघ्र संपर्क कर आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा करवाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित बीएलओ का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिससे मतदाता आसानी से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए अब बहुत कम समय शेष बचा है। ऐसे में सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने दस्तावेज एवं निर्धारित प्रपत्र समय पर जमा करें। यदि कोई पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हट सकता है, जिससे भविष्य में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों का नाम वर्तमान मतदाता सूची में पहले से दर्ज है, उन्हें भी निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करना आवश्यक है, ताकि उनके विवरण का सत्यापन एवं अद्यतन किया जा सके। वहीं जिन नए पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का संकल्प है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ अभियान संचालित कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें, समय पर आवश्यक प्रपत्र जमा करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन बना रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment