बाजरा खरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: September 23, 2021 9:31 AM
Follow Us:

बाजरा खरीद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं मुस्तैद : उपायुक्त

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला में बाजरा की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए केवल उन्हीं किसानों के बाजरे की फसल की खरीद की जाए जिन्होंने अपनी बाजरे की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कराया हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्य प्रदेशों से अवैध रूप से बाजरा मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी उपज व वाहन को जब्त करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह निर्देश गुरूग्राम मंडलायुक्त राजीव रंजन की वीसी उपरांत इस संबंध में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने खरीद कार्य से जुड़े सभी अधिकारी बाजरे की खरीद प्रक्रिया के दौरान बिना मेरी अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे। डीसी ने कहा कि जो भी अवैध वाहन इस कार्य में पकड़ा जाएगा उसके मालिक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि वसूलने के साथ-साथ वाहन जब्त भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में जो अवैध गाड़ियां जब्त की गई थीं वो माल समेत अब तक जब्त है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की रेवाड़ी, कोसली व बावल मंडियों पहली अक्टूबर से खरीद प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी। सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। खरीद कार्य की देखरेख के लिए एडीसी ओवरआल इंचार्ज होंगी तथा सभी संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में खरीद संबंधी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए दैनिक समीक्षा करेंगे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

गुरूग्राम मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने वीसी के माध्यम से निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन फसलों के सैंपल लिए जाएं तथा मंडी में औचक निरीक्षण करते हुए किसानों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें और उन्हें कोई परेशानी न आने दें।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आयुक्त राजीव रंजन को आश्वस्त करते हुए बताया कि राजस्थान की तरफ से आने वाले अवैध बाजरे की फसल के लिए जिला में फ्लाईंग टीमें बनाई गई हैं जो खरीद प्रक्रिया के दौरान सातों दिन 24 घंटे इस कार्य की निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि मंडियों में किसी भी कीमत पर अवैध बाजरा न आने दिया जाए।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment