रेवाड़ी सब्जी मंडी में हुई वारदात में पुलिस का खुलासा, गैंग के तीन बदमाश काबू

By Sahab Ram
On: January 9, 2023 5:31 PM
Follow Us:

रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े सूबे गैंग के तीन गुर्गे सुमित, अजय और दिनेश तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी मंडी में फल व्यापारी दीपक पर रविवार सुबह –सुबह लाठी डंडो से हमला कर दिया था. इस दौरान एक ग्राहक से 5 हजार रूपए की भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.

ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने घायल की शिकायत पर दर्जनभर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके जाँच शुरू की..और 24 घंटे के भीतर पुलिस को 3 बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी मिली है.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

डीएसपी ने कहा कि वारदात के पीछे की असल वजह व्यापारी को डराकर रंगदारी या कारोबार में हिस्सेदारी डालना था. व्यापारी ने मना किया तो इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है. जल्द ही फरार आरोपियों को भी काबू किया जाएगा.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now