धारूहेड़ा नपा उपचुनाव : अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, अब तक 15 नामांकन हुए जमा

By Sahab Ram
On: September 2, 2021 12:42 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा नपा उपचुनाव : अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, अब तक 15 नामांकन हुए जमा

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के लिए गुरूवार को नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके चलते उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 15 हो गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन चार सिंतबर तक वापस लिए जा सकते हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार क्रमश: सुदर्शन कुमार पुत्र अशोक कुमार, संदीप पुत्र शेरसिंह, मानसिंह पुत्र मंजीत सिंह, बाबूलाल पुत्र शीशराम, हीना यादव धर्मपत्नी बाबूलाल, दिनेश यादव पुत्र ईश्वर सिंह, रामनिवास पुत्र प्रसादी लाल, सुनिता यादव धर्मपत्नी संदीप व सुमेर सिंह पुत्र लाल सिंह शामिल है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका, धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment