बाबा श्याम की भक्ति ही जीवन का सच्चा आधार है: मनीष सिंगला 

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 1:14 PM
Follow Us:

सिरसा। गांव पन्नीवाला मोटा में श्री श्याम प्रेमी मंडल द्वारा आयोजित “पंचम सब की बात दीनानाथ के साथ” विशाल रात्रि जागरण भक्तिभाव और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हारे का सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने शिरकत की। मुख्य अतिथि मनीष सिंगला ने श्री श्याम प्रेमी मंडल के सदस्यों के साथ बाबा श्याम की पावन एवं पवित्र ज्योत प्रचंड कर जागरण का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मनीष सिंगला ने कहा कि बाबा की पावन ज्योत प्रचंड करने का परम सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, इसके लिए मैं श्री श्याम प्रेमी मंडल का दिल से आभार प्रकट करता हूं। बाबा श्याम का दरबार वह पावन स्थान है जहां से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। सब की बात दीनानाथ के साथ केवल एक नाम नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है कि बाबा हर दुखी का सहारा हैं। उन्होंने ऐसे भव्य धार्मिक आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। जागरण की सुरम्य संध्या में मनीष सिंगला ने भजनो की ऐसी प्रस्तुति दी, सभी मंत्रमुग्ध होकर श्याम बाबा की मस्ती में झूमे। मशहूर भजन गायक भाई सन्नी गर्ग और महेश म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी मधुर संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मनीष सिंगला ने सन्नी गर्ग और महेश म्यूजिकल ग्रुप के साथ मिलकर बाबा श्याम के भजनों का सुंदर गुणगान किया। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। पूरी रात जय श्री श्याम और हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा। जागरण के समापन पर बाबा श्याम की भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

श्री श्याम प्रेमी मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मनीष सिंगला एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया इत्यादि मौजूद थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment