विकास कार्यों के लिए पंचायतों में जल्द से जल्द रिज़ॉल्यूशन पास करवाएं अधिकारी: रेवाड़ी डीसी

By Sahab Ram
On: February 6, 2023 9:19 PM
Follow Us:

रेवाड़ी डीसी ने कहा कि सरकार का प्रमुख मकसद आम आदमी तक सुविधाओं को पहुंचाना है। डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर व विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।
वीसी उपरांत डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि प्रत्येक गांव में विकास कार्यों की आवश्यकता है। बीडीपीओ ग्राम पंचायतों की जरुरत के मुताबिक विकास कार्यों को चिन्हित करके उनके रिज़ॉल्यूशन पास करवाएं। इसके बाद एस्टिमेट बनाकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि गांव में जरुरत के विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिया कि वे मिशन मोड में इस कार्य को पूरा करें।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ट्रेनिंग में हिस्सा ले सभी सरपंच
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले के सभी सरपंचों को आह्वान किया कि वे विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा करवाई जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा लें। इस ट्रेनिंग में अलग-अलग विषयों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने कार्य को करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलेपमेंट में ट्रेनिंग कार्य जारी है। इस मौके पर एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, कार्यकारी अभियंता पंचायती नरेंद्र गुलिया सहित बीडीपीओ भी उपस्थित रहे।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now