नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 8:02 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 24 अप्रैल— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 19 अप्रैल को इसराना विधानसभा क्षेत्र के थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ हुई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जन-जागरण करते हुए आज चंडीगढ़ पहुंची।

इस अवसर पर मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आ जाता है। ऐसे में नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही यह रथ यात्रा एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने और युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

श्री पंवार ने बताया कि यह रथ यात्रा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाकर प्रतिदिन अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, संवाद और जन-संपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार व समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प नहीं बनाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment