उपायुक्त महेंद्र पाल ने एचटेट परीक्षा केंद्रों का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 5:59 PM
Follow Us:

हिसार, 03 जुलाई।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने शुक्रवार को फतेह चंद महिला कॉलेज, एफसी कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा बोर्ड, भिवानी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्रों पर डीवीआर, जैमर, सीसीटीवी कैमरे तथा कंट्रोल रूम स्थापित जैसी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था समय रहते पूर्ण की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
इस दौरान डीईओ रतन लाल, एसडीएम/सीटीएम ज्योति मित्तल सहित शिक्षा विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एचटेट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पुख्ता व्यवस्था:
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की गई।  बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी तथा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment