एसआईआर फॉर्म पर अंकित बीएलओ के संपर्क नंबर का करें उपयोग, अंतिम समय का इंतजार न करें : उपायुक्त आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 7, 2026 8:12 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 7 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) समय रहते संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा कराएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए प्रपत्र पर अंकित बीएलओ के संपर्क नंबर का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने अथवा प्रपत्र जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि मतदाता अंतिम समय तक प्रतीक्षा करने के बजाय निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपने गणना प्रपत्र जमा कर दें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गणना प्रपत्र को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाता है तथा उसके साथ संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाता है। ऐसे में यदि अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक दबाव होने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है अथवा किसी दस्तावेज में त्रुटि पाई जाती है, तो उसके सुधार में अतिरिक्त समय लग सकता है, जिससे निर्धारित अवधि के भीतर प्रक्रिया पूरी करना कठिन हो सकता है।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

उन्होंने कहा कि समय रहते प्रपत्र जमा करने से यदि किसी दस्तावेज में कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। वहीं अंतिम समय में प्रपत्र जमा करने पर त्रुटियों को सुधारने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। इसलिए सभी मतदाता स्वयं भी जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी समय पर गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए प्रेरित करें।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे समय रहते अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी बाधा के कारण उन्हें भविष्य में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Leave a Comment