डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का किया आह्वान

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 7:49 PM
Follow Us:

झज्जर,10 जुलाई
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत वोटर से हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता 14 जुलाई का इंतजार न करें और आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर दें ताकि गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन किया जा सके।
डीसी ने कहा कि झज्जर जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों  के ऐसे मतदाता जो अपने गणना प्रपत्र स्वयं ऑनलाइन भरने में सक्षम हैं, वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म खुद भी भर सकते हैं। इससे मतदाताओं के समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी अधिक सुगम बनेगी,साथ ही गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन भी आसान होगा।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ऑनलाइन एनमरेशन फार्म भरने पर मतदाता करें फोकस
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता आसानी से अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकें। डीसी ने कहा कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पूरी तरह सकारात्मक ढंग से संचालित हो रहा है और मतदाताओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का तुरंत बिना विलंब के  डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में नियमानुसार टिप्पणी अंकित की जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment