पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता  के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें विभाग : डीसी

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 5:02 PM
Follow Us:

झज्जर, 22 मई। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट)2026 नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार और न्यायालय के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए।


डीसी वर्षा खांगवाल शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन  से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर रही थी।
डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जिले के निर्माण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए भूमि चिन्हित की जाए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां भी कमियां हैं उन्हें निर्धारित समयावधि में दूर किया जाए। डीसी वर्षा खांगवाल ने  विकास एवं पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय   विभागों को कूड़ा संग्रहण, डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरे के पृथक्करण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण की दिशा में नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रभावी रूप से कार्य किये जाएं।


उन्होंने कहा कि   साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने तथा स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 मई तक नई सोच-नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर पेंटिंग, स्वच्छता रैली व अन्य जागरूकता गतिविधियां बढाने के निर्देश दिए। साथ ही  स्वास्थ्य संस्थानों में बायो वेस्ट सेग्रीगेशन की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य किये जाएं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर,डीईओ रतिंद्र सिंह,नगर परिषद के ईओ दविंदर कुमार,परियोजना अधिकारी लखविंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment