विभागों को एचएसएससी पोर्टल पर 31 मई तक भेजनी होगी मांग

By Sahab Ram
On: May 14, 2026 12:36 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 13 मई—हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों तथा अन्य सरकारी एजेंसियों में रिक्त ग्रुप-डी के नियमित पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चौकीदार और स्वीपर के पदों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त नियमित ग्रुप-डी पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से भरे जाएंगे।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक निकायों तथा राज्य सरकार के स्वामित्व और नियंत्रण वाली अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को रिक्त पदों की नई मांग 31 मई, 2026 तक  एचएसएससी के पोर्टल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

विभागों को स्वीकृत पदों, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों का विवरण देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अनुबंध कर्मचारियों और पांच वर्ष की सेवा पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों का अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment