सिरसा से दिल्ली नई इंटरसिटी और शिवगंगा एक्सप्रेस के विस्तार की मांग, श्री ब्राह्मण सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्षा को सौंपा मांग पत्र

By Sahab Ram
On: July 2, 2026 4:30 PM
Follow Us:

सिरसा। सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा तक करवाने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) सिरसा के प्रधान अर्जुन शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को एक मांग पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सिरसा के रणनीतिक, Air Force headquarter धार्मिक व व्यापारिक महत्व को देखते हुए सिरसा से हिसार-हांसी-महम होते हुए नई दिल्ली तक एक ऐसी इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए जो सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर 9 बजे दिल्ली पहुंचाए और शाम 5 बजे वापस चलकर रात 10 बजे सिरसा लौटे, ताकि क्षेत्र के व्यापारी व आमजन 8 घंटे के अंतराल में अपना काम निपटाकर उसी दिन घर लौट सकें। श्री ब्राह्मण सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस मांग को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है, क्योंकि इस रूट से सिरसा, भट्टू, फतेहाबाद, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सांपला और बहादुरगढ़ सहित हरियाणा की 9 विधानसभा सीटों के लाखों लोगों को सीधा यातायात लाभ मिलेगा। इस मौके पर रामानंद शास्त्री, यशपाल भारद्वाज, संजय शर्मा, सुरेंद्र पारीक, ललित जोशी, हरीश शर्मा, देवता राम, जय प्रकाश शर्मा , सतीश कुमार निर्मल इत्यादि मौजूद थे।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सिरसा में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment