डीसी यशेन्द्र सिंह ने बाल देखरेख संस्थान (आस्था कुंज) का किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: August 3, 2021 12:27 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बाल देखरेख संस्थान (आस्था कुंज) का किया निरीक्षण

रेवाड़ी: उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बाल देखरेख संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चों से कुशलक्षेम पूछा।
उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो उन्हें बताएं, वे उस समस्या का तत्काल समाधान कराएंगे। उन्होंने बताया कि आस्था कुंज में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बच्चों के मनोरजन एवं बौद्धिक विकास के लिए यहा पर कंप्यूटर व टीवी के अतिरिक्त अन्य खेल सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं ताकि वे किसी प्रकार की कमी महसूस न करे तथा इनकी शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष बल दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर जैसा वातावरण उपलब्ध करवाएं ताकि यहां रह रहे बच्चे देश के सभ्य नागरिक बन सके। उन्होंने बाल गृह की साफ-सफाई व्यवस्था का भी पूरा जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के लिए चल रही लाईब्रेरी, मैश, रसोई, इत्यादि का अवलोकन किया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव ने उपायुक्त को बताया कि बाल देखरेख संस्थान (आस्था कुंज) में कुल 32 बच्चे रह रहे है, जिनमें 6 बच्चे 0से6 वर्ष के है, जिन्हें गोद लिया जा सकता है, जिसकी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 से 18 वर्ष की आयु के 26 बच्चें रह रहे है। उन्होंने बताया कि आज एक बच्चें को उनके परिवार को सौंपा गया है जो हरदोई यूपी से संबंध रखते है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

डीसी यशेन्द्र सिंह ने इस मौके पर वृद्घाश्रम का भी निरीक्षण किया तथा वहां रह रहे लोगों से भी कुशलक्षेम पूछा तथा इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं व वर्षा के मौसम के मद्देनजर कूलर इत्यादि की अच्छे से सफाई की जाएं ताकि मच्छर न पनपने पाएं। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान आस्था कुंज परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन कुसुमलत्ता, सदस्य ऊषा रस्तोगी, अमर सिंह एडवोकेट, डॉ विशाल राव, पीओआईसीडीएस संगीता यादव, डीसीपीओ दीपिका, अजमेर सिंह गोदारा, अनिल मोरवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment