डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-नागरिक समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं अपने गणना प्रपत्र

By Sahab Ram
On: June 26, 2026 2:08 PM
Follow Us:


झज्जर, 26 जून।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र एकत्रित करने का कार्य तेजी से जारी है। बीएलओ घर-घर जाकर आमजन से भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी साथ-साथ किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके। डीसी निरन्तर इस प्रक्रिया की पूरी मोनिटरिंग कर रही हैं और शुक्रवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी रूप से पूरा करने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में चल रही एसआईआर की गतिविधियां
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: बेरी, बहादुरगढ़, झज्जर और बादली में बीएलओ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंच रहे हैं। सभी क्षेत्रों में एसआईआर से जुड़ी गतिविधियां सुचारू रूप से जारी हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों ने गणना प्रपत्र भर लिए हैं, वे उन्हें संबंधित बीएलओ को तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी जानकारी का समय पर डिजिटाइजेशन किया जा सके।
वोटर बीएलओ को फार्म भरने उपरांत तुरंत सौंपे गणना प्रपत्र
डीसी ने कहा कि सभी मतदाता गणना अभियान के तहत वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को आवश्यक जानकारी भरने उपरांत तुरंत बीएलओ को सौंपे। यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं कराया है तो शीघ्र जमा कराएं।
गणना प्रपत्रों का एप पर साथ- साथ हो डिजिटाइजेशन
डीसी ने सभी सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि वे वोटर से प्राप्त प्रपत्रों का बीएलओ से ऐप पर तुरंत डिजिटाइजेशन करवाना सुनिश्चित करें जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया से मतदाता सूची में नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अधिक पारदर्शी एवं सटीक तरीके से किया जा सकेगा। इससे पात्र मतदाताओं के नामों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित होगा।
एसआईआर में प्रत्येक व्यक्ति निभाए सक्रिय भागीदारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें तथा यदि बीएलओ उनके घर पहुंचे तो आवश्यक दस्तावेजों सहित भरा हुआ गणना प्रपत्र उन्हें उपलब्ध कराएं। सभी के सहयोग से ही जिला की मतदाता सूची को पूर्णत: अपडेट औऱ त्रुटि रहित बनाया जा सकेगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment