डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की  पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा

By Sahab Ram
On: July 9, 2026 7:01 PM
Follow Us:

झज्जर, 09 जुलाई।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि
 पीएम स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों के लिए लाभकारी है,प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुगमता से योजना का मिले, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
डीसी वर्षा खांगवाल गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा कर रही थीं। इस दौरान एडीसी जगनिवास भी उपस्थित थे

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित यह योजना रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, छोटे दुकानदारों तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से  शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर स्वनिधि शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को अब तक प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटान, नए ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं वितरण तथा डिजिटल भुगतान से वंचित रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस बीच सीपीओ मनीषा ने डीसी वर्षा खांगवाल का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के दायरे का विस्तार करते हुए अब रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसाय एवं सेवाओं से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है।
सरकार द्वारा झज्जर जिले के गांव फैजाबाद तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लडरावन को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है।  योजना के अंतर्गत पहले चरण में पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 15 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक की ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु, डीडीपीओ निशा तंवर सहित बैंक प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment