डीसी वर्षा खांगवाल ने एचटेट परीक्षाओं की तैयारियों दृष्टिगत लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 8:39 PM
Follow Us:

 
बहादुरगढ़, 03 जुलाई।

 जिला में  शनिवार 4 व रविवार 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को जिला के बहादुरगढ़ शहर में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी,पेयजल, कंट्रोल रूम,बिजली, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता
डीसी ने कहा कि एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दृष्टिगत  सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
यह रहेगा परीक्षाओं का शेड्यूल
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि शनिवार 4 जुलाई को सायं कालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 5 जुलाई रविवार को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। लेवल-3 में 2480, लेवल-2 में 4352 तथा लेवल-1 में 1817 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, निपुण के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment