डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के अनेक बूथों परएसआईआर से जुड़े कार्यों का किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 8:35 PM
Follow Us:

बहादुरगढ़, 18 जून।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथों  का निरीक्षण करने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची और सम्बंधित बीएलओ से एसआईआर सम्बन्धी कार्यो का विस्तृत ब्यौरा लिया। वहीं डीसी ने एसडीएम कार्यालय में बजी दौरा करते हुए एसआइआर सम्बंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र सहित बीर बरक्ताबाद व अन्य बूथ में चल रहे गणना प्रपत्र संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता फॉर्म वितरण, प्राप्त जानकारी और अपडेट प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

 प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें हर बीएलओ
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक एसआईआर प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और बीएलओ द्वारा दिए जा रहे फॉर्म में अपनी पूरी व सही जानकारी भरकर वापिस  बीएलओ को देकर उनका सहयोग करें। आमजन का यह सहयोग एसआईआर कार्य में सहभागी बनेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना, दोहरी प्रविष्टियों व त्रुटियों को दूर करना तथा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,  निर्वाचन नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment