डीसी साहिल गुप्ता ने पात्र परिवारों से लाभ उठाने की अपील की

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 4:35 PM
Follow Us:

भिवानी, 9 जून। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्णय अनुसार मई 2026 माह में आवश्यक वस्तुओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों के लिए सरसों तेल एवं चीनी के वितरण की अवधि बढ़ाकर 15 जून तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण संबंधी किसी भी शिकायत अथवा समस्या के लिए लाभार्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, भिवानी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि जिन बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशन कार्ड धारकों को मई माह में सरसों तेल और चीनी का वितरण नहीं मिल पाया था, वे अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर पीओएस मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन करवाने के बाद 15 जून तक आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक बीपीएल एवं एएवाई राशन कार्ड पर एक लीटर सरसों तेल 30 रुपए में अथवा दो लीटर सरसों तेल 100 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल राशन कार्ड धारक को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं तथा एएवाई राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना राशन प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment