रेवाड़ी से राजस्थान ना जाने पाएं खाद , डीसी ने तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

By Sahab Ram
On: October 18, 2021 3:48 PM
Follow Us:

रेवाड़ी से राजस्थान ना जाने पाएं खाद , डीसी ने तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

रेवाड़ी में करीबन दस दिनों से DAP खाद के लिए मारामारी मची हुई है । बड़ी संख्या में किसान खाद विक्रेता स्टोर पर पहुंचते जिनमें से कुछ को ही घंटो लाइनों में खड़े होकर खाद मिल पा रहा है। आज भी कुछ ऐसा ही हाल रेवाड़ी अनाज मंडी में देखा गया । जहां खाद के किए किसान घंटो लाइनों में खड़े रहें , कुछ तो ऐसे थे जो आधी रात में आकर लाइन में खड़े हो गए । ऐसा नहीं है कि रेवाड़ी जिले में खाद नहीं आ रहा है बल्कि रोजाना खाद गाड़ियां रेवाड़ी पहुंच रही है । लेकिन बावजूद इसके खाद के लिए अभी भी मारामारी मची हुई है ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला में उर्वरकों की उपलब्धता, आपूर्ति व निगरानी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की । जिस बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, उर्वरक विक्रेता, उर्वरक निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें ।

बैठक में डीसी यशेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए है कि खाद बिक्री 100 प्रतिशत POS मशीन से की जाए, बिना POS मशीन के खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा जाएगी ।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि थोक विक्रेता सुनिश्चित करें कि रेवाड़ी से राजस्थान में डीएपी न जाने पाए, जिसके लिए तहसीलदार-नायब तहसीलदार को अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है ।

आपको बता दें कि रेवाड़ी राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है । और रेवाड़ी से राजस्थान में खाद जा रहा है । इसलिए डीसी ने तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि राजस्थान के किसानों को खाद ना देकर यहां के किसानों को दिया जाएं

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment