सडकों की मरम्मत करने को लेकर डीसी ने कि सबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

By Sahab Ram
On: June 28, 2021 12:36 PM
Follow Us:

सडकों की मरम्मत करने को लेकर डीसी ने कि सबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

सडकों की मरम्मत करने को लेकर डीसी ने कि सबंधित अधिकारियों के साथ बैठक |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 28 जून। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सडक़ों में हुए गढ्डों का पैच भरने के लिए कार्य करें ताकि इन गढ्डो गढ्डों के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान चली जाती है तो उसके परिवार पर क्या बीतती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

डीसी यशेन्द्र सिंह आज लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाडी में नैशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के पीआइयू भिवानी के प्रोजैक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई जयपुर के पीडी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग, रेजीडेंट इंजीनियर एडीबी प्रोजेक्टर नं-1, डीजीएम एचएसआरडीसी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद की सडक़ों की मरम्मत बारे बैठक ले रहे थे। डीसी ने कहा कि संयुक्त रूप से सभी विभाग के अधिकारी आज जिला की सडक़ों की हालात का जायजा लें तथा जिस विभाग के अंदर जो सडक़ आती है उसकी मरम्मत का कार्य शुरू करें। डीसी ने सडक़ मरम्मत से जुड़े अधिकारियों की अगली बैठक 5 जुलाई को बुलाई है, जिसमें सडक़ मरम्मत कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

बैठक में प्रोजैक्ट डायरेक्टर एनएचएआई भिवानी ने बताया कि पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे की सडक़ के मरम्मत का कार्य जारी है और अगले दो दिन में यह सडक़ आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। बैठक में नेशनल हाइवे-11 के पीडी व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस सडक़ की रिपेयर का कार्य करे। नैशनल हाइवे नंबर-48 से रेवाडी को आने वाली मसानी बैराज की सडक़ की मरम्मत, नैशनल हाइवे नजदीक हरी नगर व पाली गांव के बीच तथा आइओसीएल चौक से बावल चौक तक की सडकों के मरम्मत के बारे में विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभाग को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग वीएस मलिक, एडीबी रेवाडी के राकेश दीपक, एचएसआरडीसी के मैनेजर आदित्य देशवाल, कार्यकारी अभियंता सचिन भाटी, एनएचएआई के पीडी पीके कौशिक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता नप हेमन्त कुमार, एनएच-48 के एस राठी, एनएचएआई के विवेक कुमार उपस्थित रहें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment