डीसी ने किया धारूहेड़ा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 11:30 AM
Follow Us:

शनिवार को एक बार फिर से जिला प्रशासन ने एक्शन दिखाते हुए स्वास्थ केंद्रों पर दस्तक दी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने डीआरओ राकेश छोक्कर के साथ सीएचसी धारूहेड़ा का निरीक्षण करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी ढंग से लागू हों इसके लिए जिला के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर निरन्तर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर निर्धारित ओपीडी में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी प्रशासन सक्रिय है। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लेट लतीफी व लापरवाही कतई सहन नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक निर्धारित समय पर अपनी डयूटी पर मौजूद रहकर लोगों को सेवाएं देना सुनिश्चित करें।
 

dc ने किया औचक निरिक्षण

डीसी ने कहा कि आमजन को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिले इसके लिए रेवाड़ी जिला प्रशासन पूरी तरह से सजगता बरत रहा है। हर पहलू पर आमजन के हितों का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में सेवाएं नियमित प्रदत्त हों इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मानवीय आधार पर अपने दायित्व का निर्वहन करें। प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में नियमित औचक निरीक्षण समय-समय पर किए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि जिला में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से मुहैया हों इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सजग एवं सतर्क है।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए हुए मरीजों से मुलाकात कर उनसे चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। डीसी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि ओपीडी के दौरान सभी अपने ड्रैस कोड में रहे और उन्होंने मौके पर ही ड्रैस कोड की पालना सुनिश्चित कराई।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment