डीबीजी कंपनी 100 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, मास्क व पीपीई किटस डीसी को सौंपे

By Sahab Ram
On: May 25, 2021 1:18 PM
Follow Us:

डीबीजी कंपनी 100 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, मास्क व पीपीई किटस डीसी को सौंपे

रेवाड़ी, 25 मई। कोरोना मरीजों की मदद के लिए निजी कंपनियों की ओर से मदद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के बावल औधोगिक क्षेत्र में स्थित मोबाइल निर्माता डीबीजी कंपनी प्रबंधको ने ऑक्सीजन उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता व प्राथमिकता को समझते हुए कंपनी की ओर से जरनल मैनेजर उर्वशी शर्मा ने आज उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को 3 लाख 50 हजार रूपए की लागत के 100 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, मास्क व पीपीई किटस की चिकित्सीय उपकरण देकर सहायता प्रदान की।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी व नागरिक अस्पताल बावल को सोपतें हुये आवश्यकतानुसार यथास्थान तुरंत उपयोग में लाने के निर्देश दियें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में बावल कम्पनी ने चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस समय इन चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता भी थी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोरोना से पीडि़त मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और यह कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि हमेशा की तरह प्रशासन के साथ महामारी से उभरने के सहायता कार्य में तत्पर रही रेवाड़ी जिले के बावल औधोगिक क्षेत्र में स्थित मोबाइल निर्माता डीबीजी कंपनी प्रबंधको द्वारा सहयोग करती रही है। डीबीजी कंपनी के इस योगदान से निसंदेह रेवाड़ी व बावल के नागरिक अस्पतालों की चिकित्सीय व्यवस्था और मजबूत हुई है इससे पहले भी 14 मई को डीबीजी कंपनी की ओर से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को 5 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिये गये थे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

ऑक्सीजन फ्लो मीटर ऑक्सीजन सिलेंडर में लगने वाला एक यंत्र है। इसी फ्लो मीटर के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। फ्लो मीटर के माध्यम से ही प्रतिघंटे के हिसाब से ऑक्सीजन मरीजों को दिया जाता है। सांस के रोगियों और आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारियों की मदद करने के लिए उपयोग किया जाता है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment