एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, खाते से उड़े 27 करोड़ रूपए

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 9:30 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा (Harish Ahuja) की फरीदाबाद स्थित शाही एक्सपोर्ट फैक्टरी से 27 करोड़ 61 लाख की ठगी हुई फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठगों ने हरीश आहूजा बनकर फर्जी कंपनी बना ली और करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिये।

चार राज्यों से 9 लोगो की गिरफ्तारी

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

ACP अग्रवाल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली,कर्नाटक, महाराष्ट्र,तमिलनाडु से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में दिल्ली निवासी मनोज एवं मनीष को 10 दिसंबर और प्रवीण कुमार और मनीष कुमार को 16 दिसंबर गिरफ्तार किया। इसके बाद कर्नाटक के रायचूर जिले के इरगेरा गांव के गणेश परशुराम को 23 दिसंबर और मुंबई साहिन जोगलेकरवाडी के भूषण किशन, महाराष्ट्र के  रायगढ़ के राहुल रघुनाथ को 29 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है।

cyber fraud

अग्रवाल के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे जिले के गांव मुकाम पोस्ट के संतोष सीताराम जोत,तमिलनाडु के चेन्नई सुरेश कुमार को 29 दिसंबर गिरफ्तार किया गया, नई दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले ललित को 23 दिसंबर गिरफ्तार किया है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

साइबर ठगों ऐसे उड़ाई रकम

ACP ने बताया आरोपी मनोज साही ने कम्पनी की फर्जी डीएससी बनवाकर कंपनी के पैसे का अंतरण करता था। जांच में पाया गया की उसकी आईडी से शाही कंपनी के 27.61 करोड़ रुपए लाइसेंस टासफर किया गया है। आरोपी प्रवीण कुमार वारदात में प्रयोग दस्तावेजों/संसाधनों को उपलब्ध कराने का काम करता था।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment