सीएससी ओलंपियाड 7.0: विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका

By Sahab Ram
On: June 2, 2026 9:57 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 02 जून।

सीएससी ओलंपियाड 7.0 के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं तथा छात्रवृत्ति, पदक और प्रमाण पत्र सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

सीएससी के जिला प्रबंधक विकास पुनिया ने बताया कि ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 30 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 20 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-वार एवं विषय-वार राष्ट्रीय टॉपर पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं, जिससे विभिन्न आयु वर्ग और विषयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

विद्यालयों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 75 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

सीएससी ओलंपियाड 7.0 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से सम्मान अर्जित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए विद्यार्थी और अभिभावक अपने निकटतम सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment