हरियाणा के पानीपत में बदमाशों का एनकाउंटर, ढाई करोड़ की मांगी थी फिरौती

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 9:26 AM
Follow Us:
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों का एनकाउंटर, ढाई करोड़ की मांगी थी फिरौती

हरियाणा के पानीपत में व्यापारी से ढाई करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बदमाशों का एनकाउंटर किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है वहीं पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत STF और CIA-1 पानीपत की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ नौल्था गांव के पास रात करीब तीन बजे हुई। पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन बदमाश अरेस्ट हुए हैं।

व्यापारी से मांगी थी फिरौती की रकम

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

आपको बता दें कि पानीपत के सेक्टर-12 हुडा निवासी व्यापारी यशपाल गर्ग ने थाना चांदनी बाग में दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर की सुबह करीब 11:08 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम संदीप राणा बताया और कहा कि वह बंबीहा गैंग से है। उसने उनसे 2.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

कॉल काटने के बाद आईं कई कॉल, डिलीट हुआ ऑडियो मैसेज

यशपाल गर्ग ने बताया कि डर के कारण उन्होंने तुरंत कॉल काट दी, लेकिन उसके बाद उसी नंबर से 5-6 बार और कॉल आईं। उन्होंने नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज आया, लेकिन जब तक वे उसे सुन पाते, वह संदेश डिलीट कर दिया गया। इस घटना के बाद उनके घर में भय का माहौल बन गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, शुरू की जांच

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

व्यापारी की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और एसटीएफ सोनीपत के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई।

नौल्था गांव के पास हुई मुठभेड़

पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नौल्था गांव के पास घेराबंदी की। देर रात करीब तीन बजे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी परमीत निवासी शहमालपुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथी देवेंद्र, साहिल और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार बरामद, गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने रंगदारी मांगने की साजिश कहां और किन लोगों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने की बात कह रही है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment