नशे के खिलाफ अभियान में सख्ती, दो माह में 34 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड

By Sahab Ram
On: July 7, 2026 4:28 PM
Follow Us:

हिसार, 07 जुलाई।
उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) व पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे की रोकथाम, अवैध नशीले पदार्थों पर अंकुश तथा लिंगानुपात सुधार की दिशा में चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान ड्रग कंट्रोलर अजय कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि जिले में नशे की रोकथाम के लिए दवा विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मई माह में 27 तथा जून माह में 7 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा 16 जून को संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान 29 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर 22 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए गए। बिना वैध लाइसेंस संचालित पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को सील करते हुए उसके कस्टडी ऑर्डर भी जारी किए गए। ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जा चुके हैं और उनकी नियमित रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बैठक में पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्मशान घाटों, कंडम हो चुकी सरकारी इमारतों तथा अन्य सुनसान स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर अक्सर नशाखोरी की गतिविधियां होने की आशंका रहती है, इसलिए समय-समय पर जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में पीसीपीएनडीटी अभियान की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने असामान्य लिंगानुपात वाले गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने तथा वहां सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए, ताकि अवैध लिंग जांच एवं भ्रूण लिंग चयन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि हाल ही में नियमों के उल्लंघन के मामले में एक एमटीपी सेंटर का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment