एक क्लिक पर मिलेंगे कोर्ट के जजमेंट, देखें कैसे काम करेगा रिसर्च सिस्टम

By Sahab Ram
On: March 30, 2022 10:56 AM
Follow Us:

तकनीकी के इस युग में काफी कुछ आसान हो गया है. बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट भी इस कड़ी में पीछे नहीं है. बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के चैयरमैन मिंदरजीत यादव ने कहा कि उन्होंने ऐसा सिस्टम तैयार कराया है. जिससे कि एक क्लिक पर किसी भी कोर्ट का जजमेंट आसानी से देखा जा सकता है. जिस सोफ्टवेयर में आजादी के समय से अबतक के सभी महत्वपूर्ण जजमेंट जो अलग-अलग कोर्ट के द्वारा जारी किये गए वो सभी उपलब्ध है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

आपको बता दें कि 25 मार्च को चड़ीगढ़ से लीगल रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर की लोंचिंग की जा चूकी है. बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के चैयरमैन मिंदरजीत यादव रेवाड़ी के ही रहने वाले है. इसलिए उन्होंने आज रेवाड़ी में भी प्रेसवार्ता करके इस सोफ्टवेयर की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वकीलों को कोर्ट के जजमेंट तलाशने में काफी समय लगता था. जो नए वकील साथी आ रहे है उन्हें तो और ज्यादा कठनाइयों का सामना करना पड़ता था. जिससे देखते हुए उन्होंने इस लीगल रिसर्च मैनजेमेंट सिस्टम की शुरुआत की है. ताकि एक क्लिक में कोर्ट के सभी महत्वपूर्ण जजमेंट आसानी से मिल सकें.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

आपको बता दें कि ये सॉफ्टवेयर काफी कॉस्टली है. लेकिन बार काउंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन को ये सोफ्टवेयर डोनेट किया है. बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में ये सोफ्टवेयर उपलब्ध होंगा. जिससे कोई भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकता है. इस सोफ्टवेयर में जैसे गूगल सर्च में कीवर्ड लिखकर कुछ भी सर्च किया जाता है. उसी तरफ से सर्च करके कोर्ट के जजमेंट को आसानी से निकाला जा सकता है. 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment